बारिश और खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति गुमला एवम देवघर नहीं जा सके

AJ डेस्क: झारखण्ड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब तो इस बारिश का असर राष्ट्र के प्रथम नागरिक यानि राष्ट्रपति के कार्यक्रमो पर भी पड़ने लगा है। जी हां, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तीन दिवसीय झारखण्ड यात्रा के दूसरे दिन रविवार को राष्ट्रपति भवन ने एक संदेश जारी कर कहा कि भारी बारिश के कारण गुमला में अशोक भगत जी के आदिवासी आश्रम और देवघर में राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर उतरने में तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए उनका आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

 

 

 

 

इससे पूर्व कल शाम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राष्ट्रपति हवाई अड्डे से राजभवन पहुंचे और वहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। राष्ट्रपति 30 सितम्बर को रांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इससे पूर्व वह आज गुमला और देवघर जाने वाले थे लेकिन भारी बारिश के कारण उनका यहाँ का सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

 

 

 

 

वहीं राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखण्ड आगमन पर सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों की ओर से माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जी का अभिनंदन है। राष्ट्रपति के आगमन से राज्य के लोगों को नयी उर्जा मिलेगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »