पैसेंजर ट्रेन और हाथी के बीच हुई टक्कर, इंजन क्षतिग्रस्त
AJ डेस्क: झारखण्ड उड़ीसा की सीमावर्ती क्षेत्र में एक सवारी गाड़ी और हाथी के बीच टक्कर हो गयी। ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे ट्रेन वहीं जंगल में घण्टों खड़ी रह गयी। हाथी भी जख्मी हो गया है।

झारखण्ड उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र भांजपुर से बालेश्वर जा रही पैसेंजर ट्रेन केसीपुर स्टेशन के समीप एक हाथी से टकरा गई। हुआ यूं कि रेलवे ट्रेक के दोनों ओर जंगल है। जंगल से अचानक हाथी निकल कर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गयी। ट्रेन रोकते रोकते में इंजन हाथी से टकरा गया। ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हुआ ही हाथी भी जख्मी हो गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
