रांची भाजपा कार्यालय में जमकर घमासान, महिला के साथ भी मारपीट (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: पूर्व झामुमो नेता और चर्चित सुचित्रा मिश्रा हत्या कांड के आरोपी शशि भूषण मेहता को आज भाजपा में शामिल कराए जाने के मौके पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय रणक्षेत्र बन गया। वहां जमकर बवाल हुआ, मारपीट की घटना घटी।भाजपा के वरीय नेता मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे थे।

 

 

ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के निदेशक और झामुमो के पूर्व नेता शशि भूषण मेहता का आज भाजपा में शामिल होने का पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम था। जानकारी के अनुसार सुचित्रा सेन शशि भूषण मेहता के ही ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल में कार्यरत थी। सुचित्रा मिश्रा की हत्या हो गयी थी और झामुमो नेता सह ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के निदेशक शशि भूषण मेहता को सुचित्रा हत्याकांड का आरोपी बनाया गया था। सुचित्रा मिश्रा के परिजनों को जब शशि भूषण के भाजपा में शामिल होने की योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने भाजपा कार्यालय जाकर पार्टी के वरीय नेताओं से भेंट किया था। सुचित्रा के परिजनों ने भाजपा नेताओं से गुहार लगायी थी कि शशि भूषण को पार्टी में शामिल न कराया जाए, इससे भाजपा की छवि धूमिल होगी लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पार्टी कार्यालय में शशि भूषण मेहता को भाजपा में शामिल कराया गया।

 

 

 

 

इस मौके पर स्व सुचित्रा मिश्रा के दोनों पुत्र एवम अन्य परिजन अपना विरोध जताने भाजपा कार्यालय में पहुंच गए। उनके हाथों में सुचित्रा मिश्रा की तस्वीर वाली पोस्टर थी। स्व सुचित्रा मिश्रा के परिजन मंच पर चढ़कर विरोध जताने लगे तो वहां उपस्थित शशि भूषण मेहता के समर्थको ने उनके साथ न सिर्फ मार पीट किया बल्कि दोनों भाई को स्टेज से नीचे फेंक दिया। कार्यक्रम स्थल पर बवाल मचता रहा। कार्यकर्ता महिला के साथ भी बदसूलकी करते रहे और नेता गण तमाशबीन बन तमाशा देखते रहे।

 

देखें वीडियो-

 

 

स्व सुचित्रा मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा ने मीडिया के सामने कहा कि वहलोग सिर्फ विरोध जताने आये थे। उसने कहा कि शशि भूषण पर 9 क्रिमिनल केस चल रहे हैं। पुलिस, प्रेस और वरीय नेताओं के सामने मेहता समर्थक इतना गुंडई कर सकते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाहर वह सब क्या क्या कर सकते हैं। दूसरी ओर मीडियाकर्मियों ने जब शशि भूषण मेहता से आज की घटना विशेषकर महिला के साथ बदसूलकी के संदर्भ में पूछा तो वह इधर उधर का जवाब देते हुए कन्नी काटते रहे।

 

 

पूर्व झामुमो नेता, स्कूल संचालक शशि भूषण मेहता पिछले विधान सभा चुनाव में पांकी से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और मात्र 35 सौ वोट से वह चुनाव हारे थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »