एसीबी ने धनबाद परिवहन कार्यालय के दो कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) धनबाद ने आज धनबाद जिला परिवहन (डीटीओ) कार्यालय में छापेमारि कर दो कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों MVI के अनुबंधित कर्मचारी फिटनेस के नाम पर एक वाहन मालिक से 1 हजार रुपया घूस ले रहे थे।

 

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी पंकज कुमार अपने वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए चालान कटवा कर सर्टिफिकेट के लिए सारे जरुरी कागजात डीटीओ कार्यालय में जमा करवा दिया था। लेकिन MVI कर्मचारी दिलीप और विशाल कुमार जो यहाँ कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है वो बार बार वाहन मालिक पंकज कुमार से सर्टिफिकेट के बदले 1 हजार रुपया बतौर घूस की मांग कर रहे थे। घूस देने से इंकार करने पर उन्हें बार बार कार्यालय का चक्कर लगवाया जा रहा था। अंततः थक हार कर उन्होंने 25 सितम्बर को इसकी लिखित शिकायत एसीबी धनबाद से कर दी।

 

देखें वीडियो-

 

 

शिकायत के बाद एसीबी के अधिकारियों ने एक टीम बनाकर इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए निर्देशित किया। इसी आलोक में आज पंकज कुमार 1 हजार रुपया लेकर डीटीओ कार्यालय पहुंचे और जैसे ही MVI कर्मचारी दिलीप ने घूस के रकम को अपने हाथों में पकड़ा वहाँ पहले से सादे कपड़ों में मौजूद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। दिलीप के साथ उसके सहयोगी कहे जा रहे विशाल को भी एसीबी की टीम ने हिरासत में लिया। दरअसल शिकायतकर्ता के अनुसार विशाल ही वो शख्स था जो फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले बार बार घूस की मांग कर रहा था।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »