अनियंत्रित पिकअप वैन ने रौंदा, दो महिला समेत चार की मौत

AJ डेस्क: झारखण्ड स्थित दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्यमार्ग पर जामजोड़ी गांव के पास अनियंत्रित एक पिकअप वैन ने गाड़ी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के कई लोगों को रौंद दिया। जिसमे दो महिला समेत चार लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

 

 

 

 

मृतको में थाना क्षेत्र के जामजोड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय गायना मुर्मू, 45 वर्षीय फूआ रासन मुर्मू, आगोइजोरी गांव निवासी 52 वर्षीय पति धनेश्वर मरांडी और पत्नी होपनी सोरेन सामिल है। घायलों में गायना का 10 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आंशिक रूप से बेटी सरिता मुर्मू, पत्नी नूनी सोरेन भी घायल हुई है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि सभी बस के इंतजार में थे। ये लोग बीमार रिश्तेदार को देखने पश्चिम बंगाल के तितरमुड़ी गांव जा रहे थे। तभी यह भयावह घटना घट गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी संतोष कुमार सहित टोंगरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

 

 

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर डीएसपी संतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश सिंह, सीओ महेश्वर महतो ने लोगो को काफी समझा-बुझा किसी तरह जाम हटवाया। इस घटना में प्रशासन की ओर से मृतको के परिजनों को 10-10 हजार रुपए तत्काल मुआवजा दिया गया। पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, दुमका भेज दी है। वहीं वैन को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »