रांची में लालू के दीवाने- पूजा पंडाल में लालू एवम राबड़ी की मूर्ति की स्थापित

AJ डेस्क: लालू प्रसाद भले ही सक्रिय राजनीति से दूर जेल में बंद हों लेकिन आज भी उनके चाहने वालों में उनके प्रति प्रेम भाव की कोई कमी नहीं हुई हैं। लालू के समर्थक उन्हें किसी भगवान से कम नहीं समझते। रांची के एक पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ लालू और राबड़ी देवी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। हालांकि इसको लेकर विवाद भी बढ़ गया है।

 

 

 

 

इसे लालू प्रसाद का क्रेज ही कहा जा सकता है कि रांची के नामकुम स्थित नवयुवक संघ पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ लालू और राबड़ी देवी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। जिसमें लालू यादव को गरीबों का मसीहा औऱ राबड़ी देवी को राजमाता बताया गया है। इतना ही नहीं पूजा पंडाल की शोभा राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन भी बढ़ा रहा हैं। लालू राबड़ी के कारण ये पूजा पंडाल आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा समिति के आयोजक का कहना है कि लालू यादव को जेल में बंद कर सताया जा रहा है। उनकी जल्द रिहाई हो इसलिए उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा के पास याचना करते हुए दिखाया गया है। उनका कहना है कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं इसे कोई नकार नहीं सकता। वहीं पंडाल में पूजा करा रहे पुजारी का कहना है वे माँ दुर्गा से अपनी दुख हरने की याचना कर रहे हैं।

 

 

पूजा पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा के साथ लालू यादव और राबड़ी देवी की लगी प्रतिमा से दर्शन करनें आये श्रद्धालु अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं। यहाँ आए श्रद्धालु विनोद कुमार और बबिता सिन्हा का कहना है कि मां दुर्गा के साथ लालू राबड़ी की प्रतिमा लगाना मां दुर्गा का अपमान है। इसे कतई सही नहीं ठहराया जा सकता।

 

 

इसे लालू भक्ति की पराकाष्ठा ही कहा जायेगा कि लालू समर्थक उन्हें मां दुर्गा के साथ पूजनें लगे हैं। गौरतलब है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता और बीमार लालू प्रसाद अभी जेल अभिरक्षा में रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »