अंततः विधायक ढुल्लू और पूर्व सांसद रविंद्र पर यौन शोषण का हुआ केस दर्ज

AJ डेस्क: एक लंबे अंतराल के बाद ही सही लेकिन पुलिस को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज करनी ही पड़ी। पुलिस ने गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे के खिलाफ भी इसी तरह का एक केस दर्ज किया है। उनपर भी एक महिला का यौन उत्पीड़न की शिकायत थाना में आयी थी।

 

 

 

 

झारखण्ड हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद धनबाद के कतरास थाना पुलिस ने लगभग 10 माह से चले आ रहे यौन शोषण के प्रयास के एक बहुचर्चित मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ रविवार यानि महा अष्टमी की शाम एफआईआर दर्ज कर ही लिया। अब पुलिस इस मामले में गहनता से जाँच करते हुए इस काण्ड के हर एक परत को बेनकाब करने का प्रयास करेगी। बता दें कि आज से लगभग 10 माह पूर्व 23नवम्बर 2018 को कतरास की ही रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने विधायक ढुल्लू महतो पर उसके साथ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कतरास थाने में आत्मदाह का प्रयास किया था। इस खबर ने मीडिया में खूब सुर्खी बटोरी थी। जिससे न सिर्फ भाजपा की किरकिरी हो रही थी बल्कि राजनीतिक गलियारे में भूचाल भी ला दिया था।

 

 

 

 

इस मामले में कतरास पुलिस पर भी विधायक को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा। अंततः पीड़िता ने इस मामले में उच्च न्यायालय की शरण में चली गई थी। जिसके बाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद कतरास पुलिस ने 6 अक्टूबर 2019 यानि रविवार को भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण को लेकर मामला दर्ज कर लिया।

 

 

कतरास पुलिस ने बाघमारा विधायक के साथ साथ गिरिडीह के पूर्व भाजपा सांसद रवींद्र पांडे पर भी यौन शोषण के प्रयास का एक मामला दर्ज किया है। इनके खिलाफ भी एक भाजपा नेत्री ने ही पिछले साल 26 नवंबर को यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाते हुए कतरास थाना में ही अपनी शिकायत दी थी। यह मामला विधायक के ऊपर लगे आरोप के ठीक तीन दिन के बाद ही प्रकास में आया था। अब पुलिस दोनों मामले की न सिर्फ गहनता से जाँच करेगी बल्कि केस के सही तथ्यों से भी माननीय उच्च न्यायालय को अवगत कराएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »