जिंदगी की जंग हार गया नन्हा “आयुष”, डेंगू बना मौत की वजह

AJ डेस्क: कैंसर जैसे घातक बीमारी से जंग लड़ रहा आयुष आख़िरकार आज “डेंगू” से मात खा गया और अहले सुबह सभी को अलविदा कह चला गया। लगभग 8 महीने से मुम्बई में रहकर आयुष का इलाज करा रहे उसके माता पिता उसकी पार्थिव शरीर को लेकर धनबाद आ रहे हैं।

 

 

 

 

कोयलांचल के सभी वर्ग, समुदाय के लोगों ने मंदिर, मस्जिद, चर्च में आयुष के दीर्घायु स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की थी। आयुष के इलाज में आर्थिक बाधा न आए, इसके लिए सभी ने खुलकर आर्थिक सहयोग भी किया था। धनबाद ही नहीं बिहार सहित अन्य प्रान्त और विदेश के लोग भी आयुष के ठीक होने की कामना करते हुए खुलकर मदद की थी लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

 

 

 

 

बारह वर्षीय आयुष DAV कोयला नगर में सातवी कक्षा का विद्यार्थी था। वह कैंसर जैसे घातक बीमारी से ग्रसित था। आयुष के पिता रत्नेश सिंह ने अनल ज्योति को बताया कि उनका बेटा डेंगू से ग्रसित हो गया था। आयुष का मुम्बई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में ऑपरेशन होना था लेकिन जोंडिस हो जाने के कारण उसका ऑपरेशन बार बार टल जा रहा था। आयुष को इस बीच डेंगू भी हो गया। आज सुबह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में उसने अंतिम सांस ली।

 

 

रत्नेश ने बताया कि वह सब आयुष का पार्थिव शरीर लेकर आज शाम हवाई मार्ग से कोलकत्ता पहुंचेंगे और देर रात धनबाद आएंगे। आयुष के निधन की खबर सुन कोयलंचलवासी हतप्रभ हैं। कोई अचानक इस बात पर विश्वास नही कर पा रहा। सभी की आँखे नम हो गयी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »