जल संकट से जूझ रहे लोगों ने केंदुआ-झरिया सड़क जाम किया

AJ डेस्क: केंदुआडीह के अलकुसा, कुसुंडा एवम आस पास के क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। जल संकट से त्रस्त स्थानीय लोगो ने अलकुसा के समीप केंदुआ-झरिया सड़क जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घण्टे तक इस मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचानल ठप्प रहा।

 

 

 

 

अलकुसा कोलियरी से आस पास के क्षेत्रों में पिट वाटर की सप्लाई की जाती है। खदान का पानी भी लोगों को राशनिग के आधार पर मिल पाता है। एक दो दिन बीच करके ही लोगो को खदान का पानी मिल पाता है। ठीक इसी तरह पीने का पानी भी सप्ताह में एकाध बार आपूर्ति की जाती है।

 

 

अलकुसा में जहां से पिट वाटर सप्लाई किया जाता है। वहां का मोटर पम्प कई दिनों से खराब होने की बात कही जा रही है। इस कारण क्षेत्र में जलापूर्ति नही हो पा रही है। जल संकट झेलते झेलते अजीज आ चुके स्थानीय लोगों ने आज अंततः केंदुआ झरिया मार्ग जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घण्टे तक सड़क जाम रहने के बाद प्रबन्धन के लोगो ने तत्काल मोटर पम्प बनवा कर जलापूर्ति शुरू करने और बगल के तालाब में छठ के मद्दे नजर टैंकर से पानी भरवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर सड़क जाम आंदोलन समाप्त हुआ।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »