सिंदरी, बाघमारा और मुख्यालय 2 के DY SP सहित 43 पुलिस उपाधीक्षक बदले गए

AJ डेस्क: झारखण्ड सरकार ने आज 43 पुलिस उपाधीक्षक सहित पांच आईपीएस का भी तबादला किया है। धनबाद मुख्यालय 2 के पद पर हिमांशु चंद्र मांझी, सिंदरी में अजीत कुमार सिन्हा और बाघमारा में नितिन खंडेलवाल की पोस्टिंग की गयी है।

 

 

 

 

आज जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात अजीत कुमार सिन्हा सिंदरी के डी एस पी बनाए गए हैं। वहीं सिंदरी डी एस पी प्रमोद कुमार केसरी को जगुवार भेजा गया है।गोपाल कालुगिया धनबाद मुख्यालय 2 से जगुवार भेजे गए हैं तो इनके स्थान पर विशेष शाखा से हिमांशु चंद्र मांझी की पोस्टिंग की गयी है। बाघमारा पुलिस अनुमंडल से मनोज कुमार को खलारी भेजा गया है तो उनके स्थान पर जगुवार से नितिन खंडेलवाल की पोस्टिंग की गयी है।

 

देखें लिस्ट-

 

 

आईपीएस अंजनी अंजन को रांची से बेरमो अनुमंडल भेजा गया है। सरकार ने कुल पांच आईपीएस का तबादला किया है। माना जा रहा है कि अब राज्य सरकार विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस रहा है। आज 43 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला इसी के मद्देनजर किया गया बताया जाता है। डी एस पी के तबादले के बाद अब शीघ्र ही इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »