झरिया में कांग्रेस ने CM से किया सवाल, आखिर जनता क्यूँ दे “आशीर्वाद”

AJ डेस्क: झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद रथ यात्रा के माध्यम से पूरे सूबे में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रख उनसे चुनाव में आशीर्वाद मांगने निकले हैं। CM के इस प्रोग्राम के विरोध में आज कांग्रेसियों ने झरिया में पर्चा बाँट मुख्यमंत्री से 12 सवाल किए हैं।

 

 

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य संतोष सिंह और शमशेर आलम के नेतृत्व में सोमवार से ही “हल्ला बोल पोल खोल” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन कांग्रेसियों ने झरिया में जन सभा का आयोजन किया था। आज दूसरे दिन 12 सवालों के साथ कांग्रेसियों ने झरिया शहर का भ्रमण करते हुए पर्चा बांटा।

 

 

 

 

संतोष सिंह ने बताया कि बनियाहीर अस्पताल, राजा तालाब की दुर्दशा, आउट सोर्सिंग से हो रहे प्रदूषण, भाजपा के शासन काल में बन्द हुए RSP कॉलेज, शराब की जगह शिक्षा का अधिकार सहित रोजगार, लूट खसोट, मजदूरों को उनका हक आदि मुद्दों को पर्चा के माध्यम से उठाते हुए जनता के बीच जाने का काम किया गया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »