शिकार नहीं मिलने पर तेंदुआ ने कुत्ते पर ही किया हमला, रूह कांप जाएगी वीडियो देख कर (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ घर के बाहर मंडराता हुआ दिख रहा है। इसके बाद तेंदुआ वापस बाहर जाता है वहीं घर के बाहर चौखट पर पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। तेंदुए ने उस पर अचानक अटैक कर दिया।

 

 

 

 

ये वीडियो गुजरात में अमरेली जिले की है। यहां पर एक रिहायशी मकान के दरवाजे पर सो रहे एक कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। 42 सेंकेड की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुए ने कुत्ते को निशाना बनाया। यह वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में तेंदुआ एक काले कुत्ते पर हमला करते दिख रहा है। कुत्ता घर के मेन गेट पर सो रहा था तभी तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला किया। सीसीटीवी कैमरे में यह वीडियो 29 सितंबर, रविवार की रात 2.17 बजे रिकॉर्ड हुई। तेंदुआ एशियाई प्रजाति का था और जो कि वहां खड़ी कार के पास से चुपके से चलकर काले कुत्ते की ओर गया। तेंदुए ने जैसे ही कुत्ते पर हमला बोला, कुत्ता डर से चिल्लाया और वहां से तेजी से भागा।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »