KBC: बिहार ने रिकॉर्ड तोड़ा, सनोज के बाद मधुबनी के गौतम ने जीता एक करोड़ (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले गौतम कुमार झा ने 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। गौतम अपनी पहली कोशिश में ही केबीसी के हॉट सीट पर पहुंच गए। हालांकि 7 करोड़ का प्रश्न अभी बचा हुआ है।

 

 

 

 

गौतम की इस सफलता से जहां उनके परिवार वाले फूले नहीं समा रहे। वहीं मधुबनी के लोग भी इस बात को लेकर काफी खुश हैं की उनके जिला से कोई करोड़पति बना। गौतम पेशे से रेलेवे में इंजीनियर हैं और पश्चिम बंगाल के आद्रा में पोस्टेड हैं। दो साल पहले मधुबनी की ही श्वेता कुमारी से उनकी शादी हुई है।

 

देखें वीडियो-

 

 

बता दें कि इसी सीजन में बिहार के ही जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज पहले करोड़पति बने थे। केबीसी के अब तक इतिहास में ये पहली बार है जब बिहार के दो लोगों ने एक करोड़ रुपए जीते हों। इससे पहले मोतिहारी के सुशील कुमार ने केबीसी में 5 करोड़ रुपए जीते थे। बबिता ताड़े भी इसी सीजन में 1 करोड़ की राशी जीत चुकी है। अब आगे गौतम झा कितना जीत पाते हैं ये तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही मालूम हो सकेगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »