“झरिया होगा खाली” CM के आगमन के पूर्व बांटा गया पर्चा

AJ डेस्क: जन आशीर्वाद रथ यात्रा लेकर आज सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास झरिया कोयलांचल पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को देखते हुए झरिया वासियों ने आज सुबह सुबह एक अख़बार के कतरन का जेरोक्स करा उसे झरिया शहर में बंटवाया है।

 

 

 

 

पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि झरिया हर हाल में खाली करना होगा। मुख्यमंत्री ने झरिया कोयलांचल की भूमिगत आग और उसके कारण आए दिन हो रही भू धसान की घटना के मद्देनजर यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि नया सुंदर झरिया भी बसाया जाएगा। अपनी भूमि से लगाव होने के कारण झरिया वासियों को मुख्यमंत्री का यह बयान पसन्द नहीं आया और उन्होंने भावनात्मक रूप से इसे गम्भीरता से लिया भी।

 

 

झरिया में बांटा गया अख़बार का कटिंग

 

 

झरिया वासी आग के नाम पर पहले ही बहुत कुछ गवां चुके हैं। झरिया से गुजरने वाली रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बन्द होने की टीस अभी भी उनके दिल में है। झरिया का धरोहर आर एस पी कॉलेज छीने जाने का भी मलाल है। उनसे थोक मंडी भी छीना जा चुका है। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने की ही जुगत में लगे रहे। झरिया के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई वहां की जनता सीधे अपने हाथों में ले चुकी है, उन्हें अपने क्षेत्र के नेता पर मानो विश्वास नही रह गया है। शायद इसलिए आज जब मुख्यमंत्री का झरिया दौरा निश्चित हुआ तो वहां की जनता ने पर्चा बाँट भावनात्मक खेल खेलने का प्रयास किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »