केंदुआ स्वास्थ्य केंद्र: तीन डॉक्टरों का तबादला, राजनीति या गुटबाजी ?

AJ डेस्क: धनबाद के केंदुआडीह स्वास्थ्य केंद्र के तीन डॉक्टरों का तबादला एक साथ एक ही पत्र में कर दिया गया है। यह तीनों वही डॉक्टर हैं जिन्होंने विभाग में अपने ही एक वरीय चिकित्सक के विरुद्ध शिकायत की थी। डॉक्टरों के तबादले के खिलाफ स्थानीय नागरिकों में आक्रोश भड़क चुका है जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।

 

 

 

 

केंदुआडीह PHC के तीन डॉक्टर डॉ राज कुमार सिंह, डॉ अपूर्वा दत्ता और डॉ सोमा राय का तबादला होने की सूचना पाकर केंदुआडीह के स्थानीय लोगों ने आज धनबाद के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में छह सौ नागरिकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया है। नागरिकों ने उपायुक्त से कहा है कि इन डॉक्टरों के सामूहिक तबादले से केंदुआ PHC का व्यवस्था चरमरा जाएगा। इन्ही डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत कर अस्पताल को पुनर्जीवित किया था और आस पास के मरीजों का वहां विश्वास स्थापित हो पाया था। विभागीय राजनीति के शिकार हुए डॉक्टरों का तबादला नही रुका तो अस्पताल गर्क में जाएगा ही, साथ ही स्थानीय मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी।

 

 

तबादले का पत्र-

 

 

उपायुक्त को सौंपा गया पत्र-

 

 

 

सूत्रों ने बताया कि तबादला का शिकार हुए डॉक्टरों ने अपने वरीय डॉक्टर के क्रिया कलाप के विरुद्ध उपायुक्त और सिविल सर्जन के पास लिखित शिकायत किया था। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जांच का आदेश दिया था। इन डॉक्टरों के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र पर कोई कार्रवाई हुई या नही हुई, यह तो सामने नही आया बल्कि शिकायत करने वाले डॉक्टरों का तबादला जरूर हो गया। केंदुआ PHC में अब सिर्फ एक महिला डॉ होमा फातिमा बची हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »