झारखण्ड में 48 इंस्पेक्टर और 186 दारोगा का हुआ तबादला, धनबाद के 7 इंस्पेक्टर बदले गए

AJ डेस्क: विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर और आचार संहिता लागू होने के पूर्व राज्य के पुलिस महकमा में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। धनबाद से भी 7 इंस्पेक्टर और 186 सब इंस्पेक्टर बदले गए हैं।

 

 

आज देर सन्ध्या जारी हुई तबादले की सूचि के अनुसार धनबाद से इंस्पेक्टर निरंजन तिवारी का चाईबासा, मनोज कुमार का गुमला, शिवपूजन बहेलिया का चाईबासा, सुषमा कुमारी का सरायकेला, मनोज कुमार गुप्ता का चाईबासा, सुनील कुमार सिंह का साहेबगंज और रवि संजय टोप्पो का पलामू पुलिस जिला बल में तबादला हुआ है।

 

 

 

 

धनबाद में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार सिंह गढ़वा, भैया संजय कुमार नाथ सहदेव जामताड़ा, श्रीकांत ओझा गिरिडीह, ज्योतिष कुमार जयसवाल लोहरदगा, आनन्द खैण्डल चतरा, बलीराम सिंह गढ़वा, दशरथ यादव पलामू, रामा शंकर उपाध्याय गिरिडीह, नन्द किशोर सिंह जामताड़ा, अवध बिहारी सिंह चतरा, विष्णुकांत मिश्रा साहेबगंज,कमलेश चौधरी पाकुड़, धीरज खलको दुमका और सर्वजीत सिंह सिमडेगा भेजे गए हैं।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू से संजीव कुमार तिवारी, गढ़वा से जयराम प्रसाद, पलामू से रास बिहारी लाल, देवघर से संतोष कुमार झा और गढ़वा से रमेश चंद्र सिंह का धनबाद तबादला हुआ है। इनके अलावा खूंटी से सरोज कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार वर्मा और शारदा रंजन प्रसाद सिंह भी क्रमशः खूंटी, गुमला और लोहरदगा से बदलकर धनबाद भेजे गए है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »