“जन आक्रोश रैली”: रघुवर किससे मांग रहे आशीर्वाद- आर पी एन सिंह
AJ डेस्क: इस्पात नगरी बोकारो की सड़कों पर मानों जन सैलाब उमड़ पड़ा था। अवसर था कांग्रेस का जन आक्रोश रैली। इस अवसर पर आयोजित सभा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आर पी एन सिंह ने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लिया।

बोकारो के मजदूर मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली में उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर घुम रहे हैं। मुख्यमंत्री किसका आशीर्वाद लेना चाहते हैं। उन्होंने सभा में मुख्यमंत्री को जमकर कोसा। श्री सिंह ने वर्तमान राज्य सरकार में शामिल मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को भ्रस्टाचारी बताया। कहा कि पांच साल तक इन्होंने जनता का पैसा लूटा है। श्री सिंह ने सभा में उपस्थित जनता को आह्वान करते हुए कहा कि इस बार वह रघुवर सरकार को उखाड़ फेंके।

जन आक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों की भीड़ सड़कों पर देखते बन रही थी। गाजा बाजा के साथ कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में चल रहे थे। धनबाद से कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह अपने हजारों समर्थको के साथ जन आक्रोश रैली में शामिल होने बोकारो गए थे। वही विस्थापित पुनर्वास के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार भी हजारों समर्थको के साथ रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
