निशिकांत की सुनें- भाजपा लुल्हा, लंगड़ा जिसे प्रत्याशी बनावे, भरोसा रखें (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: झारखण्ड के गोड्डा से भाजपा के धाक्कड़ सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि भाजपा लुल्हा, लंगड़ा, चोर, बदमाश और डकैत जिसको उम्मीदवार बना दे, हमें अपने केन्द्रीय नेतृत्व पर भरोसा रखना होगा। यही नही उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी का दामाद वाड्रा तीन चार दिनों के भीतर जेल जा सकता है।

 

 

 

 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपनी बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आज जामताड़ा में महिला लाभार्थी सम्मेलन था।सांसद निशिकांत दुबे जी सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। महिला लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि लुल्हा, लंगड़ा, चोर, डकैत, काना जिसे भी भाजपा प्रत्याशी बना दे, सभी को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और रघुवर दास पर भरोसा रखना चाहिए। केंद्रीय नेतृत्व जो भी चयन करेगा, सही ही करेगा। सांसद ने यह भी दावा किया कि भाजपा भ्रष्टाचार से दूर है। वह न तो खुद खाता है न दूसरे को खाने देता है।

 

देखें वीडियो-

 

 

इसी कड़ी में सांसद महोदय बोल गए कि चिदम्बरम जेल चले गए। तीन चार दिनों में सुनने को मिल सकता है कि सोनिया गांधी का दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी जेल चले गए।

 

 

सांसद निशिकांत दुबे का यह बयान सुनने में भले ही अटपटा लगता हो लेकिन यह है सच्चाई के करीब। विधान सभा चुनाव के पूर्व जिस गति से विवादित लोगों को पार्टी में शामिल कराया जा रहा है, वह सांसद के चोर, लंगड़ा बयान से मेल खाता दिख रहा है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जिसे चाहे प्रत्याशी बना दे, यह उसकी पार्टी है लेकिन सांसद महोदय जनता जर्नादन लुल्हा, लंगड़ा, चोर, डकैत को भी क्यूँ स्वीकार लेगी?

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »