किरकिरी: थमता नजर नहीं आ रहा बारिश, धनतेरस के बाजार पर पड़ेगा प्रतिकूल असर

AJ डेस्क: बदले मौसम के मूड और मौसम विभाग के अलर्ट की माने तो इस बार झारखण्ड में धनतेरस फीका पड़ने वाला है। इसके साथ ही बाजार पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 अक्टूबर यानि धनतेरस के दिन तक झारखण्ड के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश के अनुमान है और इसका असर आज सुबह से दिखने भी लगा है।

 

 

 

दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन दिख रहा है। दक्षिण-उत्तरी बंगाल में इसका व्यापक असर पड़ता दिख रहा है। इसका असर झारखंड पर भी साफ़ साफ़ देखा जा रहा है। सुबह से झारखण्ड बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने इसको लेकर झारखंड में चेतावनी भी जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 24 अक्तूबर यानि आज सिमडेगा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा में व्यापक असर हो सकता है। मध्य जिलों (रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा) के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को भी चेतावनी वाली सूची में शामिल किया गया है। इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं 65 से लेकर करीब 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।

 

 

बारिश से यही राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्तूबर को सिमडेगा, गुमला, लातेहार, गढ़वा, पलामू, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश का अनुमान है।  विभाग के अनुसार इन जिलों में 65 से लेकर 115 मिमी तक बारिश हो सकती है।

 

 

फिर स्थिति में सुधार 26 अक्टूबर यानि शनिवार को होने के आसार दिख रहे है। मौसम विभाग कि माने तो 26 को मौसम सामान्य रहेगा। विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को एलर्ट रहने को कहा गया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »