रुझान: हरियाणा में भाजपा जादुई आंकड़ा से दूर, जजपा का कद बढ़ा

AJ डेस्क: हरियाणा विधानसभा के सभी 90 सीटों के रुझान अब सबके सामने है। रुझानों से साफ है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। लेकिन 46 के जादुई आंकड़े से पीछे है। अब सवाल ये है कि हरियाणा पर कौन राज करेगा।

 

 

 

 

पहली तस्वीर-

बीजेपी के खाते में 44 सीट गई है और यह बहुमत के आंकड़े से 2 सीट दूर है। अगर निर्दलीय विधायकों की बात करें तो उनकी संख्या 6 है। ऐसे में बीजेपी आसानी से सरकार बना सकती है। परंपरा के तहत राज्यपाल पहले बीजेपी को आमंत्रित कर सकते हैं।

 

 

दूसरी तस्वीर-

कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। कांग्रेस के खाते में 32 सीटें हैं। कांग्रेस जजपा की 11 और 6 अन्य के समर्थन से सरकार बना सकती है। लेकिन सवाल ये होगा कि कांग्रेस की अगुवाई कौन करेगा।

 

 

तीसरी तस्वीर-

बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए जजपा, कांग्रेस के साथ जा सकती है। लेकिन क्या जेजेपी फ्रंट सीट की मांग नहीं करेगी ये बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि जजपा के दुष्यंत चौटाला ने सीएम पद की मांग की है, हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि क्या कांग्रेस, जजपा के इस शर्त को स्वीकार करेगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »