बिहार उप चुनाव: एन डी ए के खाता में दो, निर्दलीय दो, राजद एक और AIMIM का एक सीट पर बढ़त

AJ डेस्क: बिहार उप चुनाव: एन डी ए के खाता में दो, निर्दलीय दो, राजद एक और AIMIM का एक सीट पर बढ़त: बिहार में लोकसभा की एक सीट और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। दो सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई है तो वहीं एक सीट पर राजद, दो पर निर्दलीय और एक सीट पर एआइएमआइएम ने बढ़त बना ली है।

 

 

 

 

समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा के प्रिंस राज आगे चल रहे हैं तो वहीं किशनगंज से भाजपा की स्वीटी सिंह पीछे हो गई हैं, यहां ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के कमरूल होदा ने बढ़त बना ली है। सिमरी बख्तियारपुर और नाथनगर सीट पर जदयू आगे है। बेलहर सीट पर अभी राजद आगे है तो वहीं, सीवान के दरौंदा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कर्णसिंह उर्फ व्यास सिंह आगे चल रहे हैं।

 

 

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस उपचुनाव में 51 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमा रहे है, जिसका फैसला आज हो जाएगा। इस उपचुनाव को 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस उपचुनाव में दोनों ही गठबंधन की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। दोनों ही पार्टीयां जीत के साथ 2020 के चुनाव में अपना दम खम दिखाना चाहती है।

 

 

नाथनगर और सिमरी बख्तियारपुर में महागठबंधन में शामिल दलों ने एक दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार खड़े कर दिए थे। अब देखना है कि किसे जीत मिलती है और किसे हार।
किशनगंज में भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पछाड़ते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के प्रत्याशी कमरूल होदा आगे चल रहे हैं। अबतक भाजपा की स्वीटी सिंह ने इस सीट से आगे चल रही थी।
नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में 5215 वोट से जदयू प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी राबिया खातून यहां दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 3677 मत प्राप्त हुए हैं।

बेलहर: 6th राउंड के बाद राजद के रामदेव यादव 6894 वोट से आगे।

 

 

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हो रही मतगणना में पांचवें राउंड की गिनती के बाद लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज 29878 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार को 68604 और लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज को 98482 मत मिले हैं।

 

 

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के लिए हो रही मतगणना के जदयू के अरुण कुमार-10482 से आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर राजद के जफर आलम को अबतक 9814वोट मिले हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »