कीचड़ और पानी भरे कुआँ में फंसे हाथी को आखिर कैसे निकाला गया, वीडियो देखें-
AJ डेस्क: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बिरटोला गांव में एक कुएं में गिरे हाथी को बड़ी ही जतन के बाद रेस्क्यू किया गया। बताया जाता है कि हाथियों का एक झुंड बुधवार की रात भोजन की तलाश में गांव की तरफ जा रहा था। गांव से वापस लौटते समय एक हाथी कीचड़ और पानी से भरे कुएं में गिर गया जहां पर बुरी तरह से फंस गया। हाथी ने वहां से निकलने की भरसक कोशिश की लेकिन वह दलदल में और अंदर तक धंसता जा रहा था।

घंटों तक हाथी वहां फंसा रहा जब तक कि सुबह ना हो गई और किसी ग्रामीण की नजर उस पर नहीं पड़ी। अगले दिन सुबह के समय ग्रामीणों ने जब हाथी को दलदल में फंसे देखा तो उन्होंने वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद वे पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कीचड़ में गिरे हाथी के रेस्क्यू का अभियान चलाया।
देखें वीडियो-
#WATCH Odisha: Forest officials & locals rescue an elephant which had fallen into a well, near Birtula village of Sundargarh district. (24.10.19) pic.twitter.com/Z0w2WMSQY4
— ANI (@ANI) October 24, 2019
कीचड़ भरे कुएं से हाथी को बाहर निकालने में वन अधिकारियों को पांच घंटे से भी अधिक समय लग गया। रेस्क्यू ऑपरेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि क्रेन की मदद से दलदल में फंसे हाथी को बाहर निकाला जा रहा है और इस दौरान वहां भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
Karnataka: An elephant that had entered fields near a village in Bandipur, was rescued with the help of other tamed elephants. The rescued elephant was later released in the Bandipur forest. (24.10.19) pic.twitter.com/5iGV94JUtv
— ANI (@ANI) October 24, 2019
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्रामीण वन अधिकारियों का उनके प्रयास के लिए का उत्साह बढ़ाते रहे। आखिरकार घंटों की मेहनत के बाद हाथी को सुरक्षित दलदल से निकाल लिया गया फिर उसे जंगल की तरफ छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने इसके बाद वन अधिकारियों का तहेदिल से धन्यवाद किया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
