धनबाद में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग (देखें विस्तृत सूची)

AJ डेस्क: धनबाद जिले में सूबे के अन्य जिलों से आए इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग हो गयी है। पुटकी और साइबर थाना को नया इंस्पेक्टर सह प्रभारी मिल चुका है। इसके अलावा भी कई थाना के प्रभारी बदले गए हैं।

 

 

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है। इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद गोविंदपुर के अंचल निरीक्षक बनाए गए हैं। तो वहीं इंस्पेक्टर सुभाष सिंह कतरास पुलिस अंचल के अंचल निरीक्षक बनाए गए हैं। नन्द किशोर सिंह- सिंदरी, दिलीप दास- चिरकुंडा तथा रास बिहारी लाल तोपचांची सर्किल के पुलिस निरीक्षक बनाए गए हैं। ओम प्रकाश शुक्ला, देवेंद्र कुमार वर्मा और शारदा रंजन प्रसाद की पोस्टिंग साइबर थाना में हुई है जबकि सरोज कुमार सिंह चुनाव कोषांग और CCR की जिम्मेवारी संभालेंगे। इंस्पेक्टर संजीव तिवारी पुटकी थाना के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं इंस्पेक्टर संजीव कान्त मिश्रा जो पहले से साइबर थाना में ही थे उन्हें साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है।

 

देखें लिस्ट-

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने अवर निरीक्षकों (दारोगा) को भी इधर से उधर किया है। कुमारधुबी ओपी में पदस्थापित संदीप बघवार को बरवा अड्डा प्रभारी बनाया गया है। वही पुरुषोत्तम कुमार कुमारधुबी के प्रभारी बनाये गए हैं। लक्ष्मेश्वर चौधरी गौशाला के तो चंद्रशेखर सिंह घनुवाडीह के प्रभारी बनाए गए हैं। नरमुद्दीन अंसारी भागा बांध के और बशिष्ठ नारायण सिंह ग्लफरबाड़ी के प्रभारी बनाये गए हैं। ग्लफरबाड़ी प्रभारी जय प्रकाश नाथ सिन्हा पुलिस केंद्र भेज दिए गए हैं। पुलिस केंद्र से मुमताज अहमद अंसारी को निरसा थाना भेजा गया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »