तीस हजारी कोर्ट में बवाल: पुलिस की गोली से एक वकील जख्मी, वाहन फूंका

AJ डेस्क: राजधानी दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई है। वहां काफी हंगामा हो गया है। इसमें एक वकील के घायल होने की खबर है। वकील को पुलिस की गोली लगी है। वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वकील कैंपस में फायरिंग कर रहे हैं। वकीलों ने गेट के बाहर ताला लगा दिया है। बताया जाता है कि विवाद पार्किंग को लेकर हुआ। कई वाहनों से तोड़फोड़ की गई है, कई में आग लगाई गई है। वकीलों ने पुलिस के वाहनों में आग लगाई, वे नारेबाजी कर रहे हैं।

 

 

 

 

तीस हजारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जय बिस्वाल ने बताया, ‘एक पुलिस वाहन ने एक वकील के वाहन को टक्कर मार दी, उस समय वह अदालत में आ रहा था। जब वकील ने कुछ कहा तो उनका मजाक उड़ाया गया और 6 पुलिसकर्मी उन्हें अंदर ले गए और पिटाई की। लोगों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया।’

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा, ‘एसएचओ और स्थानीय पुलिस वहां आए लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हमने हाई कोर्ट को सूचित किया, एक टीम को 6 न्यायाधीशों के साथ वहां भेजा गया था, लेकिन यहां तक कि उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। जब उन्होंने जाना शुरू किया, तो पुलिस ने गोलियां चलाईं।’

 

 

 

 

वहीं बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केसी मित्तल ने कहा, ‘हम तीस हजारी कोर्ट में पुलिस द्वारा वकीलों पर किए गए क्रूर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। एक वकील गंभीर घायल है। लॉकअप में एक युवा वकील को पीटा गया। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए और मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हम दिल्ली के वकीलों के साथ खड़े हैं।’

 

 

 

 

तीस हजारी कोर्ट में न्यूज एजेंसी ANI के पत्रकार को वकीलों ने मारा। वह वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच की हाथापाई कवर कर रहा था। वहां मौजूद वकीलों द्वारा पत्रकारों को घटना कवर करने से रोका जा रहा है और उनके मोबाइल फोन छीन लिए जा रहे हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »