“महा” और “बुलबुल” चक्रवात की चपेट में आएंगे कई राज्य

AJ डेस्क: देश इन दिनों दो चक्रवाती तूफानों के खतरे से जूझ रहा है। अरब सागर में जहां चक्रवात ‘महा’ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं चक्रवात ‘बुलबुल’ बंगाल की खाड़ी में भयावह रूप लेता जा रहा है। चक्रवात ‘महा’ के गुरुवार को गुजरात के तट से टकराने का अनुमान जताया जा रहा है। इसका असर महाराष्‍ट्र पर भी हो सकता है। वहीं चक्रवात ‘बुलबुल’ का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा तथा आसपास के अन्‍य राज्यों पर भी पड़ने के आसार हैं।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘महा’ के कारण गुजरात के जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सूरत, भरूच, आनंद, अहमदाबाद, बोटाड, पोरबंदर, राजकोट, राजकोट, वडोदरा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया जा हा है। इसके अलावे केंद्र शासित प्रदेशों दमन व दीव तथा दादरा व नागर हवेली में भी चक्रवात ‘महा’ के कारण भारी बारिश होने के आसार है। महाराष्‍ट्र के तटीय क्षेत्रों में भी इसका असर होगा।

 

 

चक्रवात के असर से जगह-जगह पेड़ उखड़ सकते हैं तो तटवर्ती इलाकों में फसलें भी नष्‍ट हो सकती हैं। चक्रवात के विकराल रूप धरने की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को गुरुवार तक समुद्र में नहीं उतरने की सलाह भी दी गई है। हालात से निपटने के लिए नौसेना ने भी अपने चार पोत तैयार रखे हैं। किसी भी आपात परिस्थिति में राहत सामग्री का भी इंतजाम कर लिया गया है और हेलीकॉप्‍टर्स को तैयार रखा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »