राजनीति किसी का “विरासत” नहीं हो सकता- पूर्णिमा सिंह (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: झरिया विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की एक प्रबल दावेदार के रूप में चुनावी दंगल में उतर चुकी पूर्णिमा सिंह का कहना है कि राजनीति को अपना विरासत समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।
कांग्रेसी नेता एवम पूर्व डिप्टी मेयर स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह कहती हैं कि जनता जिसकी सेवा से संतुष्ट होगी या उसे यह समझ आ जाए कि कौन उनकी सेवा कर सकता है, उसे ही विजय का माला पहनाती है। राजनीति को अप सत समझने वाले नेता गलत समझते हैं। उन्होंने कहा कि झरिया की जनता को एक बार मुझपे विश्वास करनी चाहिए। यह सेवा का मौका स्थायी नही होता, सिर्फ पांच वर्षों के लिए होता है। जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी तो ही पुनः मुझे उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। पूर्णिमा सिंह ने झरिया की जनता को आह्वान करते हुए कहा कि आपको अपनी परेशानियों के निदान के लिए लड़ना है तो एक बार मुझे भी मौका दें। पूर्णिमा सिंह झरिया से कांग्रेस का टिकट मिलने को लेकर आश्वस्त भी नजर आईं।
देखें वीडियो-
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
