झारखण्ड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज बन्द रहेंगे

AJ डेस्क: अयोध्या मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की बेंच द्वारा फैसला सुनाए जाने की घोषणा के बाद देश के अनेकों राज्य की सरकारों ने एहतियातन सुरक्षा के कई कदम उठाए हैं। इसमें आज शिक्षण संस्थानों को भी बन्द रखने का निर्णय शामिल है। झारखण्ड सरकार ने भी राज्य के सभी शिक्षण संस्थान को बन्द रखने का आदेश जारी किया है।

 

 

सुप्रीम कोर्ट आज दशकों पुराने अयोध्या मुद्दे पर अपना फैसला सुनाने जा रही है। इसे ऐतिहासिक फैसला के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा, आर एस एस सहित दूसरे समुदाय के लोगों ने भी देशवासियों से शांति, भाईचारा का माहौल बनाये रखने की अपील की है। प्रशासन भी मुस्तैद है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यो की सरकारों ने आज शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने का आदेश दिया है, जिसमे झारखण्ड सरकार भी शामिल है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »