हत्या के आरोप में जेल में बन्द नेता पर भाजपा लगाएगी दाव?

AJ डेस्क: कांग्रेसी नेता और धनबाद निगम के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की नृशंस हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बन्द संजीव सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की अनुमति दी जाए। यहां एक बड़ा सवाल उठ गया है कि क्या भाजपा या कोई अन्य पार्टी जेल में बन्द संजीव सिंह को टिकट देने का रिक्स लेगी? या यह जानबूझ कर एक रणनीति के तहत छोड़ा गया शिगुफा है। ऐसा न हो क्षेत्र में यह शिगुफा उल्टा भारी पड़ जाए।

 

 

शुक्रवार को धनबाद न्यायालय में नीरज हत्या कांड की सुनवाई थी। उसी दौरान संजीव सिंह की ओर से कोर्ट में कहा गया कि उन्हें चुनाव लड़ना है इसलिए उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी जाए। नीरज हत्याकांड के आरोप में ढाई वर्षों से अधिक समय से धनबाद जेल में बन्द संजीव सिंह के अचानक आए इस बयान के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

 

 

कोयलांचल का एक वर्ग यह मान रहा है कि दो दिन पहले सिंह मेंशन समर्थित मजदूर नेता के डी पांडे अपने साथियों संग मेंशन के घोर विरोधी रघुकुल के साथ हो गए। चुनाव के वक्त के डी पांडे द्वारा मेंशन के विरोधी रघुकुल में शामिल होने से निःसन्देह झरिया की राजनीति में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। आम आवाम भी अब यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थियियों में के डी पांडे ने मेंशन का साथ छोड़ा। वर्षों मेंशन का साथ देने वाले पुराने शुभ चिंतक आखिर क्यूँ उनका साथ छोड़ रहे हैं। इस वर्ग का मानना है कि पांडे प्रकरण से जनता का ध्यान हटाने के लिए तो कहीं जेल से चुनाव लड़ने का बयान जारी कर दिया गया है।

 

 

भाजपा की राजनीति से वाकिफ लोगों का कहना है कि संभावित प्रत्याशियों की सूची बनाने के क्रम तक संजीव सिंह का नाम किसी स्तर पर नही आया है। फिर अचानक उनका चुनाव लड़ने की घोषणा या टिकट मिलने न मिलने की बात का कोई अर्थ नही निकलता है। इस वर्ग का मानना है कि यह सब सिर्फ चर्चा में बने रहने का फंडा है।

 

 

झरिया कोयलांचल के भाजपा समर्थको के बीच आज दुविधा की स्थिति उतपन्न हो गयी है। वह यह जानने का प्रयास करने लगे हैं कि सिंह मेंशन से भाजपा का उम्मीदवार कौन है। क्या रागिनी सिंह अपने पति के लिए क्षेत्र में सक्रिय थीं। क्या मेंशन के किसी को भी पार्टी टिकट नही देने जा रही, इसकी भनक लगते ही संजीव सिंह जेल से ही चुनाव लड़ने की बात फैलाकर पार्टी पर दबाव डालने का खेल तो नही खेल रहे हैं। अब जो भी हो भाजपा भी 24 घण्टे के भीतर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने जा रही है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »