झारखण्ड वि स: भाजपा ने 52 प्रत्याशियों की सूची जारी की, निरसा और टुंडी लिस्ट में नहीं

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने आज सन्ध्या में झारखण्ड के 52 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। धनबाद जिला के निरसा और टुंडी को छोड़कर चार विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। झरिया और सिंदरी विधान सभा से प्रत्याशी बदल दिए गए है। यहां नये चेहरे को मौका दिया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को भी टिकट दिया गया है।

 

 

शनिवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे पी नड्डा, राज नाथ सिंह और नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज सन्ध्या में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की।

 

 

 

 

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट से तो मंत्री सी पी सिंह रांची से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए भानु प्रताप शाही को भवनाथपुर और मनोज यादव को बरही से पार्टी का टिकट दिया गया है।

 

 

अब बात करें धनबाद जिला की। धनबाद जिला के कुल छह विधान सभा में से चार क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा हुई है जिसमे धनबाद से राज सिन्हा और बाघमारा से ढुल्लू महतो पर पार्टी ने विश्वास करते हुए इन्हें दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं सिंदरी विधान सभा जो भाजपा के कब्जा में ही था, वहां से फूल चंद मण्डल का टिकट काट इंद्रजीत महतो को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। दूसरा झरिया विधान सभा क्षेत्र जहाँ से संजीव सिंह भाजपा के विधायक थे। चार लोगों की हत्या के आरोप में संजीव सिंह लम्बे समय से जेल में बन्द हैं। पार्टी ने सिंह मेंशन पर विश्वास जताते हुए संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को झरिया से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

 

देखें लिस्ट-

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »