अंततः राज के सर ही धनबाद से भाजपा का ताज

AJ डेस्क: युवा, स्मार्ट और जनता के बीच सहज उपलब्ध रहने वाले धनबाद के विधायक राज सिन्हा के सर पर ही भाजपा ने कमल का ताज रखा है। पार्टी ने राज सिन्हा पर विश्वास जताते हुए उन्हें धनबाद से दोबारा प्रत्याशी बनाया है।

 

 

अंततः राज सिन्हा ने एक बड़ी जंग जीत ली। धनबाद भाजपा के लिए सुरक्षित सीट माना जाता है। इस बार कई दिग्गज धनबाद से टिकट पाने की दौड़ में शामिल थे। इन दिग्गजों ने रांची से दिल्ली तक के गलियारे में अपनी पहुंच के अनुसार ऐड़ी चोटी एक कर दिया था तो दूसरी ओर राज सिन्हा धनबाद में लगातार जन सम्पर्क बनाए हुए थे। उन्होंने अपने पहले कार्य अवधि में लगातार जनता के बीच रहकर जो बेहतर छवि बनायी थी। अंततः आज वही इमेज उनके पक्ष में रहा और पार्टी ने उनपे विश्वास दोहराते हुए पुनः धनबाद से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज सिन्हा कल पूर्वा एक्सप्रेस से दिल्ली से धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »