झारखण्ड में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे मोर्चा, सोनिया, राहुल और मन मोहन भी आएंगे
AJ डेस्क: झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव में महा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक वोट मांगेंगे। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डॉ मन मोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद का नाम भी शामिल है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के अलावा झारखण्ड के भी वरीय नेताओं का नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है। सुबोध कान्त सहाय, आर पी एन सिंह, धीरज साहू, रामेश्वर उरॉव, राजेश ठाकुर आदि का नाम इस लिस्ट में है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के साथ साथ महा गठबंधन में शामिल अन्य दलों के उम्मीदवार के लिए भी सम्भवतः वोट मांगेंगे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
