अर्पणा, विरंची, अमर और लक्ष्मण को मिला टिकट, भाजपा ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की (देखें लिस्ट)

AJ डेस्क: धनबाद जिला के निरसा विधान सभा क्षेत्र से अंततः अर्पणा सेन गुप्ता पर भाजपा ने अपना विश्वास जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने आज अपना तीसरा लिस्ट जारी किया है जिसमे 15 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

 

 

पिछले चुनाव में मासस के अरूप चटर्जी से मात्र एक हजार वोट से हारे गणेश मिश्रा को इस बार भाजपा ने टिकट नही दिया। गणेश मिश्रा प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख भी हैं। चुनाव की घोषणा होने के पूर्व पार्टी के भीतर और बाहर से गणेश मिश्रा का नाम लिए बगैर उन्हें विवाद में लाने का खेल खेला गया था। अर्पणा सेन गुप्ता पहले भी निरसा से चुनाव जीत चुकी हैं और झारखण्ड सरकार में वह मंत्री भी रह चुकी हैं।

 

बोकारो से विरंची नारायण और चंदनकियारी से अमर बाउरी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। पूर्व IG लक्ष्मण प्रसाद सिंह को इस बार फिर गिरिडीह के धनवार से भाजपा का टिकट मिला है।

 

देखें लिस्ट-

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »