झारखण्ड के सभी सीटों पर भाजपा अकेले लड़ेगी, अब कोई गठबंधन नहीं (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भाजपा से राज्य सभा के सदस्य महेश पोद्दार ने आज गठबंधन को लेकर चल रही कयास का पटाक्षेप कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सभी सीटों से अपना प्रत्याशी उतारने जा रही है।

 

 

आजसू और भाजपा के बीच गठबंधन बरकरार रहेगा कि नहीं, इनके बीच सीटों का तालमेल बैठेगा कि नहीं आदि आदि सवालों पर आज भाजपा ने विराम लगा दिया। सांसद पोद्दार ने कहा कि भाजपा अंत तक इसी कोशिश में रही कि वह अपने सहयोगियों को साथ लेकर चले लेकिन जब पानी सर के ऊपर से गुजरने लगी तो हमारे पास और कोई उपाय नही बचा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे दमखम के साथ सभी 81 सीटों से अकेला चुनाव लड़ेगी। अब यहां गठबंधन की कोई बात नही है। हुसैनाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह के संदर्भ में श्री पोद्दार ने कहा कि अब वह भाजपा के प्रत्याशी हैं।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »