जहाँ महिला की इज्जत नहीं, उस पार्टी के साथ नहीं रहना- अनीता गोराईं

AJ डेस्क: भाजपा नेत्री सह मुखिया अनीता गोराईं ने आज कहा कि जिस पार्टी (भाजपा) में महिला की इज्जत न हो, महिला अपमानित होती हों, वैसे पार्टी के साथ जुड़े रहने का कोई औचित्य नहीं है।

 

 

धनबाद जिला परिषद के अध्यक्ष रोबिन गोराईं की पत्नी अनीता गोराईं आहत भरे शब्दों में कहती हैं कि वह चुनाव लड़े या नही लड़ें लेकिन अब भाजपा के साथ वह नही रह सकती। श्रीमती गोराईं ने कहा कि भाजपा के ही नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके लिए गन्दी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसकी शिकायत पार्टी के शीर्ष नेताओं से की गयी लेकिन किसी ने भी महिला अपमान की बात नही सुनी।

 

 

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में हम पति पत्नी दोनों ने भाजपा प्रत्याशी के लिए दिन रात कड़ी मेहनत किया। सदस्यता अभियान में हमने 21 हजार सदस्य अकेले बनाया। पार्टी ने हमे क्या दिया। वह बताती हैं कि रविवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में लिए गए निर्णय के बाद ही वह अगली रणनीति पर काम करेंगी लेकिन भाजपा के साथ अब नही रहेंगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »