“सरयू” ने दिया झटका, रघुवर से होगी भिड़ंत, दो सीट से लड़ेंगे चुनाव

AJ डेस्क: अन्ततः वही हुआ जिसकी तैयारी कल से चल रही थी। जी हां, झारखण्ड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान आज विधिवत रूप से मीडिया के बीच कर दिया। वह जमशेदपुर के दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी। उन्होंने इन दोनों सीटों से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि यहाँ की जनता उन्हें न सिर्फ वोट देगी बल्कि नोट भी देगी।

 

 

रविवार को जमशेदपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री राय ने कहा कि उनकी पार्टी (भाजपा) ने एक फैसला किया है। लेकिन उस फैसले से न दुखी होने है, न खुश होना है। बस अब एक निर्णय लेना है और एक बड़ी सी लकीर खिंचनी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल पैदा कर दिया गया है। इस माहौल को बदलना आवश्यक है। उन्होंने जमशेदपुर की जनता की बात करते हुए कहा कि यहाँ की 86 बस्ती के लोगों को उनका मालिकाना हक दिलाने के लिए अब वो खुलकर लड़ाई लड़ेंगे।

 

 

पत्रकारों द्वारा उनसे दो-दो सीट पर एक साथ चुनाव लड़ने के एक सवालों का जवाब देते हुए श्री राय ने कहा कि जमशेदपुर का चुनाव वह वहाँ की जनता के बल पर लड़ेंगे। क्योंकि वहां की जनता ने उन्हें साफ़ शब्दों में कहा है कज ‘वे उन्हें वोट तो देंगे ही वे उन्हें नोट भी देंगे’। जमशेपदुर पश्चिमी सीट का चुनाव वे अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ने वाले है क्योंकि उनके कार्यकर्ताओं ने उन्हें आस्वस्त किया है कि उन्हें इस सीट पर झाँकने की भी जरुरत नहीं है। उन्होंने साफ़ कह दिया है कि उनकी जीत इन दोनों सीटों पर पहले से ही सुनिश्चित है।

 

 

ज्ञात हो कि कल यानि शनिवार को भाजपा द्वारा जारी चौथी लिस्ट में सरयू राय का नाम नहीं होने के बाद से ही सरयू राय लगातार राजनीतिक मंथन में जुटे रहे। देर शाम को उन्होंने इन सीटों से चुनाव लड़ने के संकेत भी मीडिया को दे दिया था।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »