झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा के देवर की गाड़ी से 2 लाख बरामद, जांच जारी

AJ डेस्क: कांग्रेसी नेता सह जमस बच्चा गुट के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के वाहन से आज पुलिस ने दो लाख रुपया जब्त किया है। रुपया और गाड़ी जब्त करते हुए पुलिस मामले की जाँच कर रही है। यहां बता दें कि अभिषेक सिंह झरिया विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर भी हैं।

 

 

झरिया के लोदना मोड़ के समीप मजिस्ट्रेट श्याम लाल मांझी, झरिया इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह, अंचलाधिकारी राजेश कुमार दल बल के साथ वाहनों की जाँच कर रहे थे। प्रशासन अभी चार पहिया वाहनों से हथियार और रूपये ढोने के बिंदु पर विशेष रूप से सजगता बरत रही है। वाहन जाँच के क्रम में अभिषेक सिंह के वाहन JH 10 BE 0045 को भी रोका गया। उस वक्त अभिषेक सिंह उक्त वाहन पर सवार थे। वाहन के डिक्की से दो लाख रूपये बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने रूपये और वाहन को जब्त कर थाना ले आयी और मामले की जाँच कर रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »