सरयू राय ने मंत्री पद और विधान सभा से दिया इस्तीफा

AJ डेस्क: खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय ने रविवार की शाम मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया।

 

 

उन्होंने अपना इस्तीफा झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। इसके साथ ही सरयू राय ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में उन्हाेंने अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर करने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि वे फिलहाल पार्टी से त्याग पत्र नहीं देंगे। जबकि दूसरी अाेर पार्टी ने अभी सरयू राय के खिलाफ काेई एक्शन नहीं लिया है।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »