कांग्रेस ने रघुवर को घेरा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जमशेदपुर पूरब से प्रत्याशी

AJ डेस्क: कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं।

 

 

गौरव वल्लभ जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टिट्यूट (एक्सएलआरआई) के प्रोफेसर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी। झारखंड के कई सीनियर नेताओं ने गौरव को प्रत्याशी बनाने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की थी। गौरव जोधपुर के पीपाड़ गांव के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली एजुकेशन पाली जिले से पूरी हुई है। वह लंबे समय से कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

 

 

गौरव वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से एक टीवी चैनल पर पूछ लिया था की ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं और संबित तत्काल इसका जवाब नहीं दे सके थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। कांग्रेस ने गौरव बल्लभ की योग्यता को देखते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।

 

 

मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, “मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है। जनता रघुबर दास और बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है।”

 

 

झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को छह उम्मीदवारों की भी घोषणा की।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »