घटिया कार्य: दामोदर नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, मजदूर जख्मी

AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा में पुल निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल निर्माण कार्य के दौरान ही बन रहे पुल बक एक स्लेब ढह गया। जिसमें वहां काम कर रहे लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। घटना मंगलवार रात की है।

 

 

बाघमारा प्रखंड के कुंजी नुतनडीह से बोकारो के कुम्हार बस्ती को जोड़ने वाली दामोदर नदी के ऊपर करोड़ो रूपये की लागत से बन रहा पुल निर्माण से पूर्व ही ढह गया। यह पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बनाया जा रहा था। घटना के बाद से ही काम करा ठेकेदार और उसके कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में काफी घटिया क्वालिटी की सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस वजह से यह पुल अपने निर्माण से पूर्व ही ढह गया।

 

 

वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। सभी मजदूर अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक पुल का एक स्लेब ढह गया। जिससे वहां काम कर रहे लगभग एक दर्जन मजूदर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी मजदूरों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में रख कर किया जा रहा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »