जाँच के दौरान वाहन से मिला 29 कछुआ, गिरफ्तार तस्कर UP के

AJ डेस्क: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद की तमाम सड़कों पर पुलिस लगातार वाहन जाँच अभियान चला रही है। इस जांच अभियान में कई जगहों से मोटी रकम भी बरामद किए जा चुके है। कल देर शाम भी एक इसी तरह का वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान धनबाद पुलिस को कोई रकम या हथियार वगैरह तो नहीं मिला लेकिन पुलिस एक तस्कर गिरोह को धर दबोचने में जरूर कामयाब रही। यह गिरोह हथियारों या मादक पदार्थों के तस्कर नहीं थे बल्कि यह गिरोह जिन्दा कछुओं की तस्करी किया करता था। पुलिस ने इनके पास से कुल 29 कछुआ बरामद किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार कल देर शाम बरवाअड्डा पुलिस NH-2 पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन जाँच अभियान में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाया। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान जब उसका डिक्की खुलवाया तो उसमें बड़े ही अमानवीय तरीके से बांध कर भारी मात्रा में कछुओं को छिपा कर रखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार और कछुओं को जब्त कर कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में अशोक कुमार और मोती लाल शामिल है। इसके बाद पुलिस ने जब्त सभी कछुओं को धनबाद वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

 

 

 

पकड़े गए कछुओं में सबसे बड़े कछुआ की लंबाई करीब पौने दो फीट है। जिसे फिलहाल वन विभाग के कार्यालय के बगीचे में सुरक्षीत रखा गया है। इस संबंध में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी विमल लकड़ा ने बताया कि जब्त किए गए 29 कछुओं में से 14 कछुओं की मौत हो चुकी है। 15 कछुआ जीवित है। इन कछुओं की मौत अत्यंत अमानवीय तरीके से बांध कर रखने की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सभी कछुओं को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है और इन्हें पश्चिम बंगाल तस्करी कर ले जाया जा रहा था। अब इस मामले में वन प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »