गंगा से मिली 18 के जी की मछली, बारह हजार में बिका

AJ डेस्क: हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जिले के उलूबेरिया में मंगलवार को 18 किलो 500 ग्राम की जंबो भेटकी मछली गंगा से पकड़ी गई। खबर के मुताबिक सुबह के वक्त उलूबेरिया के स्थानीय निवासी तरुण बेरा अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए थे जहां उन्होंने इस वजनदार मछली को पकड़ा।

 

 

तरुण ने जब कांटा लगाया तो उन्हें कांटे पर कुछ भार महसूस हुआ। जैसे ही उन्होंने कांटा खींचा उन्हें एक बहुत भारी मछली कांटे में फंसी हुई नज़र आई। बाद में जब मछली का वजन किया गया तो मछली का वजन 18 किलो 500 ग्राम पाया गया।

 

 

बाद में तरुण मछली को फुलेश्वर बाजार लेकर गए जहां उस मछली की नीलामी की गई। एक स्थानीय मछुवारे ने इस मछली को 12 हजार रुपये में खरीदा। मछुवारे का कहना है कि अब वह इस मछली को 13 से 14 हजार के दाम पर बेचेगा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »