चौंकिए नहीं: “मुर्गे” का हत्यारा पुलिस के राडार पर, ब्लेड से गर्दन काटने की हुई पुष्टि

AJ डेस्क: यह खबर आपकों थोड़ा चौंकाएगी और थोड़ा हंसाएगी भी। दरअसल बिहार पुलिस बहुत जल्द एक मुर्गे की मौत का खुलासा करने वाली है। जी हां, आपने सही पढ़ा ‘मुर्गे की मौत का।’ पुलिस ने न सिर्फ मुर्गे की हत्या के मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है बल्कि उन सातों लोगों की सरगर्मी से पुलिस तलाश भी कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने उस मृत मुर्गे का पोस्टमार्टम भी कराया है, जिसका रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

 

 

यह मामला कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित तिरोजपुर गांव का है। मुर्गे की मालकिन कमला देवी के लिखित शिकायत पर दुर्गावती थाने में भादवी की धारा 429, 341, 323 के तहत प्रथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस ने बजापते मृत मुर्गे का प्रखंड पशु अस्पताल दुर्गावती में पोस्टमार्टम कराया है। मुर्गे का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया, ‘पोस्टमार्टम में मुर्गे की गर्दन पर ब्लेड जैसे धारदार हथियार चलने के प्रमाण मिले है।’ उन्होंने कहा कि जल्द ही मुर्गे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी। वहीं कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा है कि इस संबंध में दुर्गावती थाने में सात आरोपितों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

 

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तिरोजपुर गांव की निवासी कमला देवी एक मिर्गी फार्म चलाती है। उनके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने एक मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मार डाला। इसके बाद विवाद बढ़ गया। कमला देवी ने सात लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्होंने न सिर्फ उनके मुर्गे की हत्या की बल्कि उन सातों ने कमला देवी और उसके पुत्र इंदल की पीटाई भी की। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जिस वक्त मुर्गे की हत्या की गई, उस वक्त हत्यारे नशे में थे। फिलहाल पुलिस उन सातों आरोपितों की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »