रघुवर और सरयू समर्थकों के बीच नोक झोंक, हंगामा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भाजपा के बागी नेता सरयू राय जिन्होंने पार्टी से टिकट न मिलने के बाद झारखण्ड के सीएम रघुवर दास के विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय पर्चा दाखिल कर झारखण्ड की राजनीति को गर्म कर दिया था। आज उनके समर्थक एक चुनावी दौरे के दौरान आपस में जा भिड़े। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक, धक्का मुक्की और जमकर हंगामा हुआ।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार आज रघुवर नगर में निर्दलीय प्रत्यासी सरयू राय एक पद यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रघुवर समर्थक जो बीजेपी सिम्बोल वाला टी शर्ट पहने हुए थे। वो सभी शराब के नशे में धुत होकर सरयू राय का रास्ता रोक उनके साथ धक्का मुक्की कर उन्हें भागना चाह रहे थे। जिस पर सरयू राय के समर्थक क्रोधित हो गए और वहां जमकर हंगामा, नोकझोक, और धक्कामुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुवा।

 

देखें वीडियो-

 

 

इस पूरे घटनाक्रम पर वही जब सरयू राय ने कहा कि इस बवाल में गुंडागर्दी वाला मानसिकता की झलक दिखती है। अनुमान लगाना मुश्किल है कि जीवांत स्थिति में लोग कैसे अपने नाम का स्मारक गेट बनवाते है, मगर हमे मारना नही, मगर मानना भी नही है। राजनीति लड़ाई इसका फैसला करेगी।

 

 

इस पूरे मामले पर अधिकारियों ने बताया किसी भी प्रत्यासी को वोट अपील करने से रोकना गलत है। रघुवर दास समर्थक शराब के नशे में प्रत्यासी सरयू राय के साथ धक्का मुक्की और नारे बाजी कर रहे थे। उनपर आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »