दस वर्षों में भारत टॉप 3 देशों में शामिल होगा, विकास ही उद्देश्य- रक्षा मंत्री

AJ डेस्क: झारखण्ड के पलामू जिला स्थित रमना हाई स्कूल के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष वोट देने की अपील की। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमारे सरकार के किसी भी मंत्री या नेता पर भ्रष्‍टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता सिर्फ आम लोगों की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने की है जिसके तहत लोगों को बिजली, सड़क, पानी, घर और रोजगार दिया जा रहा है और अगले 10 वर्षो में भारत दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगा।

 

 

केंद्र सरकार के काम की तारीफ करते हुए आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने दो हजार 22 तक सभी के पास अपना पक्का मकान होगा। इसके अलावे भारत सरकार घर-घर में शौचालय बनवाने का काम कर ही रही है। लगभग 15 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को गैस सिलिंडर और मुफ्त में चूल्हा भी देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी टोला और गांव नहीं बचेगा जहां पक्की सड़क नहीं होगी। उन्होंने 2024 तक हर घर में नल से पानी देने का वादा किया। उन्होंने भारत के विकास की बात करते हुवे कहा कि अगले दस सालों में भारत देश के टॉप 3 देशों में शामिल हो जाएगा।

 

 

भाजपा विरोधियों पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है, कांग्रेस प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करती है। प्रधानमंत्री कोई एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था होता है। कांग्रेस का संस्कार क्या है आप अंदाजा लगा सकते हैं। हमने अपने घोषणापत्र के अनुरूप काम किया है। कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया। हमने हिंदुस्तान में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद अगर कांग्रेस की सरकार ने अगर इस सरकार के मुकाबले 10 फीसदी भी काम किया होता तो देश आज विकसित राष्ट्र होता। हम सरकार बनाने के लिये वोट नहीं मांगते, हम देश विकसित राष्ट्र बनाने के लिये वोट मांगते हैं। अयोध्‍या के राम मंदिर मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर लोग ताने कसते थे, लेकिन अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। मुस्लिम भाइयों ने जिस प्रकार राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का स्वागत किया है, वे इसके लिए बधाई के पात्र हैं। भारत को कोई भी ताकत जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांट सकता है।

 

 

झारखंड की रघुवर सरकार की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में सूबे में बहुमत की सरकार ने विकास के कई काम किये हैं। फिर एकबार बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। अलग राज्य के बाद पहली बार झारखंड में बहुमत की सरकार बनी है। क्षेत्र के विकास के लिये फिर एकबार रघुवर की सरकार बनाएं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »