मन्नान और राज किशोर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

AJ डेस्क: आज आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के तीसरे दिन धनबाद में काफी गहमा गहमी रही। एक और जहां गठबन्धन से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने धनबाद विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल किया तो वहीं एनडीए से अलग हो चुकी आजसू के प्रत्याशी राजकिशोर महतो ने टुंडी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

 

40 धनबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के समक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेता सुबोध कान्त सहाय, गठबन्धन में शामिल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व कांग्रेस के इस नामांकन जुलूस में गठबन्धन के सैकड़ो समर्थक ढोल-नगाड़ों, पोस्टर-बैनर और झंडो के साथ सड़क पर निकले।

 

 

इसके साथ ही एनडीए से अलग हुए आजसू से राजकिशोर महतो ने भी आज 42 टुंडी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्र के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भी पार्टी समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »