“फ्लोर टेस्ट” के पहले ही 72 घण्टे की फडणवीस सरकार धड़ाम, CM ने दिया इस्तीफा

AJ डेस्क: महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी घटनाक्रम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद फड़णवीस प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। हमारे पास बहुमत नहीं है। अब हम विपक्ष में बैठेंगे।  हमने पांच साल बहुत मेहनत से काम किया। नई सरकार को शुभकामनाएं। अब नई सरकार को काम करना सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन पहियों वाली सरकार कैसे चलेगी? अजित पवार ने सरकार बनाने के लिए राजीनामा दिया। उसके बाद सरकार बनाई गई।

 

 

मुख्यमंत्री देवेंद फड़णवीस ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को जनादेश मिला था। हमने सरकार बनाने की कोशिश की। बीजेपी से सबसे ज्यादा 105 सीटें मिली थीं। शिवसेना से कभी सीएम पद की बात नहीं हुई थी। शिवसेना ने हमें धमकाया कि हमें कोई और सीएम बना देगा। सीएम की कुर्सी के लिए मोल भाव किया गया। शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत शुरू की। शिवसेना ने अपना मजाक बना लिया। 15 दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा। तीनों दलों ने सरकार बनाने से इनकार किया था।

 

 

सूत्रों की मानें तो महा विकास अघाडी आज शाम राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलेगा। अघाडी अपने नए सीएम के बारे में शाम साढ़े छह बजे घोषणा करेगा।

 

 

मराठी मीडिया के अनुसार प्रदेश के डिप्टी अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्टने निर्देश दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस बुधवार को विधान सभा में अपना बहुमत सिद्ध करें। तीन जजों की बैंच ने  गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से कहा कि वह प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि बुधवार को ही शपथ ग्रहण कर लें।

 

 

कोर्ट ने कहा कि इस समूची प्रक्रिया को बुधवार की शाम 5 बजे तक पूरा किया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। बैंच ने कहा कि सदन में गुप्त मतदान नहीं होगा। राज्यपाल कोश्यारी द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

 

 

कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदन में फ्लोर टेस्ट का अंतरिम आदेश देना जरूरी है। संवैधानिक सुचिता को ध्यान में रखते हुए बैंच ने कहा कि राज्य में चुनाव के नतीजे आने के एक महीने बाद भी निर्वाचित सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है।

 

 

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधान सभा में बीजेपी के 105 सदस्य है और वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। इस चुनाव में शिव सेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर विजय हासिल हुई है।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »