झारखण्ड के CM को “जमूरा” तो PM को मोतियाबिंद का मरीज कहा सुबोधकांत ने

AJ डेस्क: कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के नामांकन कार्यक्रम में रांची से धनबाद पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वारिष्ट नेता सुबोध कान्त सहाय ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर आग उगला। उन्होंने प्रधानमंत्री को मदारी तो मुख्यमंत्री को जमूरा कह कर संबोधित किया। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को मोतियाबिंद का मरीज करार दिया और कहा कि उन्हें रघुवर में ही विकास नजर आ रहा है। जबकि ये जलालत की सरकार है।

 

 

कांग्रेस नेता सुबोध कान्त सहाय ने मीडिया को महाराष्ट्र की तरफ इशारा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की तरह झारखण्ड में भी एनडीए बालू की भीत की तरह ढह गई है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में लगभग 20 वर्षो की सरकार में 17 वर्षो तक भाजपा ने ही राज किया, लेकिन यह इतना बेईमान लोग है कि अपनी बेईमानी का ठीकरा विपक्षियों पर फोड़ते फिरते हैं। उन्होंने आगे कहा, “झारखण्ड में अब तक 22 लोग भूख से मर गए। किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। 24 मॉब लीचिंग की घटनाएं हुई। किसी राज्य के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है। आखिर यह सरकार है या हैवानों की जमात।’

 

 

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा राम मंदिर पर दिए गए बयानों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, राम मंदिर पर प्रधानमंत्री कहते है कि राम मंदिर उन्होंने बनवाया, अब तो पीएम का बस इतना कहना ही बाकी रह गया है कि चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया को इस फैसले के लिए भी उन्होंने ही कहा था। लगता है पीएम ने सुप्रीम कोर्ट को भी हाई जैक कर लिया है।’ उन्होंने गृह मंत्री अमित साह पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने गृह मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘होम मिनिस्टर जो तड़ीपार है, उन्होंने पिछले दिनों झारखण्ड के जिस जगह पर भाषण और सभा किया उसी जगह पर नक्सलियों ने कारनामा कर उनके मुंह पर कालिख पोत दिया।’

 

 

इसके बाद उन्होंने सीएम रघुवर दास पर हमलावर होते हुए कहा, यह ‘अहंकारी सरकार है। यह मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री का कार्बन कॉपी है। ये भी पीएम की ही तरह आजकल अपना बायां हाथ हिला रहे है। जैसे कोई मदारी करता है वैसे ही उसका जमूरा करता है।’

 

 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के समर्थन में कहा कि मन्नान मल्लिक एक आखिरी गांधियन व्यक्ति के रूप में बचे हुए है। ये सर्वधर्म समन्वय और एक भाईचारा का प्रतीक है।

 

 

अंत में उन्होंने कहा कि झारखण्ड के दोनों जगहों पर हुए पीएम की रैली विफल साबित हुई है। भाजपा झारखण्ड में कही नजर नहीं आ रही है। इस बार झारखण्ड में भाजपा मुक्त गठबन्धन की सरकार बनने जा रही है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »