सविंधान दिवस: न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारियों ने ली शपथ

AJ डेस्क: भारतीय संविधान की शक्ति उसके उद्देश्य उसमे वर्णित सामाजिक, आर्थिक न्याय की परिकल्पना समझने का इससे अच्छा अवसर कोई नहीं हो सकता। ऐसे तो हम रोज संविधान के प्रावधानों के तहत ही काम करते हैं परंतु वर्ष में एक दिन ऐसा भी होता है जिसमें हम अपने संविधान के प्रति निष्ठा प्रकट करने के लिए एक जगह एकत्रित होते है। इसी कारण आज हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है और उसके प्रस्तावना को पढा है। उक्त बातें मंगलवार को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

 

 

कार्यक्रम में धनबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारी, विधिक स्वयंसेवक, सिविल कोर्ट कर्मचारी, बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्ता और उपस्थित अधिकारियों ने संविधान के प्रस्तावना को न्यायाधीशों के संग पढा और संविधान में अपनी निष्ठा प्रकट की। न्यायाधीश श्री गोस्वामी ने सभी से संविधान के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने की अपील की। वहीं बार एसोसिएशन में भी अधिवक्ताओं ने संविधान की शपथ ली और प्रस्तावना को पढा।

 

 

इस मौके पर फैमेली जज सत्य प्रकाश, लेबर जज वी के तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा, आलोक कुमार दुबे, अरविंद पाण्डेय, सैयद सलीम फातमी, संजय कुमार, अजय कुमार सिंह, रवि रंजन, ए के दूबे, ए के तिवारी, आर के सिंह, संजीता श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा, अवर न्यायाधीश अरविंद कच्छप, रजिस्ट्रार अर्पित श्रीवास्तव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी महासचिव देवी शरण सिन्हा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »