अवैध रिश्ते के शक में गर्भवती पत्नी समेत 5 लोगों की हत्या
AJ डेस्क: झारखंड के कोडरमा में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी गर्भवती पत्नी समेत परिवार के ही पांच लोगों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2:00 बजे मसमोहना हरिजन टोला निवासी गांगो दास ने नशे की हालत में अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी घर में सोए हुए थे। तभी अचानक आरोपी ने सभी को टांगी से काट दिया। जिससे पञ्च लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गंगो दास की 30 साल की गर्ववती पत्नी शीला देवी भी शामिल है।
गांगो दास ने इसके साथ ही 50 साल की अपनी मां शांति देवी, अपने 2 साल के बेटे शिवकुमार, 5 साल की बेटी राधिका कुमारी और परिवार की ही 8 साल की निकिता कुमारी की हत्या कर दी है। सभी की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 साल की चांदनी कुमारी को ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से चांदनी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।
घटना के बाद नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी पर किसी गैर पुरुष के साथ अवैध संबंध रखने का शक था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…