माही ने कहा, ‘मर्द बब्बर शेर होते है, जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती’ (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और इन दिनों मैदान से दूर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ मैदान पर अपने हुनर के लिए जाने जाते हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी वह काफी दिलचस्प व्यक्ति हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर कोई और मौका, धोनी को माहौल बनाना और अपने फैंस को हंसने का मौका देना बखूबी आता है। जैसा कि हम जानते हैं कि धोनी अपने परिवार के बहुत करीब हैं और खाली समय में वो अपने परिवार के साथ ही ज्यादा समय बिताते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वो अपनी शादीशुदा जिंदगी के अलावा शादी को लेकर अपना ‘ज्ञान’ देते नजर आ रहे हैं।

 

 

साल 2010 में साक्षी को अपना हमसफर बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं लेकिन हाल में एक ऑनलाइन मैरिज वेबसाइट के कार्यक्रम के दौरान धोनी ने खुलकर बातें कीं। माही ने इस कार्यक्रम के दौरान मंच से कुछ ऐसी बातें कीं जिसने वहां मौजूद फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। मंच पर मौजूद धोनी कहते हैं, ‘मैं एक आदर्श पति हूं, क्योंकि मैं अपनी पत्नी को वो सब कुछ करने देता हूं जो वो चाहती है।’ तभी दर्शक हंसने लगे तो धोनी मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि आप हंस क्यों रहे हैं।

 

 

आगे धोनी अपनी पत्नी साक्षी के बारे में कहते हैं, ‘पति खुश रहते हैं जब उनकी पत्नियां भी खुश रहती हैं। और मेरी पत्नी तब खुश रहती हैं जब मैं हर उस चीज पर हां करता हूं जो कुछ भी वो चाहती है।’ एक बार फिर दर्शक हंसने लगते हैं और फिर धोनी अपने ही अंदाज में कहते हैं कि ‘ये लीजिए आप फिर हंस रहे हैं।’ इसके बाद धोनी कहते हैं कि, ‘मर्द बब्बर शेर होते हैं..जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती।’ और ये सुनते ही हॉल फिर ठहाकों से गूंज पड़ता है।

 

देखें वीडियो-

 

एमएस धोनी विश्व कप 2019 के बाद से मैदान से दूर हैं। उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। इसलिए वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसी बीच आए दिन उनके संन्यास व क्रिकेट करियर को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

 

मंगलवार को भी कुछ खबरें आईं जहां कभी भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री इशारा देते नजर आए कि धोनी अपने संन्यास के बारे में आईपीएल 2020 के बाद सोचेंगे, वहीं कुछ सूत्रों से भी खबर यही आई कि धोनी आगामी आईपीएल सीजन के बाद अपने भविष्य पर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »